फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 केंद्रों पर हुई सिविल सर्विसेज की परीक्षा, 13 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल 

Mon, 08 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने रविवार को सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा दी। 43 केंद्रों पर करीब 13 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक रही। 
विज्ञापन


पूरी परीक्षा के दौरान 21 ड्यूटी मजिस्टे्ट तैनात थे। परीक्षा पर खुद अतिरिक्त जिला उपायुक्त विनय प्रताप नजर बनाए हुए थे। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में इस बार 45 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हुए।

दो पाली में आयोजित इस परीक्षा को लेकर छात्रों में बहुत उत्सुकता दिखी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र पहुंच चुके थे।  परीक्षा में किसी तरह की  नकल न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह-सुबह जैमर लगा दिए गए। 
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों पर डाक खाने से पहुंचाया गया। परीक्षा में ड्यूटी देने वाले इंवीजिलेटर के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ओर पहचान पत्र जारी किया गया था। 

परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 24 छात्रों को बैठा गया था। वहां पर दो इंवीजिलेटर की ड्यूटी में एक संबंधित विद्यालय से तथा दूसरा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मौजूद था।

परीक्षा में शामिल छात्रों को इस बार हिंदी में अनुवाद को लेकर आपत्ति रही। यूपीएससी की कोचिंग देने वाले सचिन बंसल ने बताया कि मॉर्डन इंडिया पर अधिक फोकस नहीं था। 
विज्ञापन


प्राचीन इतिहास से केवल एक प्रश्न पूछा गया। भारतीय अर्थव्यवस्था से अधिक प्रश्न पूछे गए। पहला पेपर के मुकाबले दूसरा पेपर सीसेट का प्रश्न कठिन था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें