कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आईएससी कक्षा 12 वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कुल 96.47 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। कोलकाता की अनन्या मैती टॉपर बनी हैं।
99.25% पाकर चार बच्चे लखनऊ की आयुषी श्रीवास्तव, कोलकाता के देवेश लखोटिया, मुंबई की ऋषिका धरीवाल और गुड़गांव के कीर्तन श्रीकांत सेकंड टॉपर बने हैं।
वहीं इस बार थर्ड टॉपर भी पांच-पांच छात्र बने हैं। इन सभी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें कोलकाता के अनंत कोठारी, देहरादून की दीप्ती, कोलकाती के सौगता चौधरी, लखनऊ की वेदांशी गुप्ता और लखनऊ की ही युक्ता मीना शामिल हैं।
यूपी टॉपरों की लिस्ट