दिल्ली सरकार ने प्री-स्कूल एजुकेशन स्टॉफ के लिए डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की है। यह डिप्लोमा डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) की ओर से चलाया जाएगा। शिक्षकों के टीचिंग स्किल को डेवलप करने के लिए यह डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है।
डिप्लोमा करने वाले लोगों को दिल्ली सरकार बीते साल शुरू किए गए 3000 अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सेंटर पर तैनात करेगी। डिप्लोमा के अंतर्गत पहले वर्ष में कुल 450 सीटों पर दाखिला मिलेगी।
यह सभी 9 डाइट सेंटर पर चलेंगे। यहां से डिप्लोमा करने वाले छात्रों को सरकार अपने चाइल्डहुड एजुकेशन सेंटर पर ही नियुक्त करेगी। सरकार का कहना है कि इससे प्री स्कूल एजुकेशन में सुधार आएगा। बच्चों की बुनियादी शिक्षा बेहतर होगी।
बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने अर्ली चाइल्ड एजुकेशन डेवलपमेंट (ईसीईडी) प्रोग्राम के तहत राजधानी में 3000 सेंटर शुरू किया था। डिप्लोमा शुरू करने का मकसद इन सेंटरों में प्री स्कूल एजुकेशन की गुणवत्ता को सुधारना है।
सरकार का कहना है कि ग्लोबल स्तर पर अब 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए प्री स्कूल एजुकेशन बेहद जरूरी माना गया है। वह उनके शिक्षा और मानवीय मूल्यों के लिए भी जरूरी है।
शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। इसलिए वे इस दिशा में काम कर रहे है। पहले 3000 ईसीईडी सेंटर खोला अब स्किल्ड स्टॉफ के लिए यह डिप्लोमा शुरू किया गया है।