फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिले का मौका बरकरार, जारी हुआ खाली सीटों का ब्योरा

Fri, 19 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पांच कटऑफ और दो मेरिट सूची आने के बाद भी अलग-अलग पाठ्यक्रम व वर्गों में करीब चार हजार सीटें खाली हैं। हालांकि इसमें आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों की संख्या ज्यादा है। एक ओर जहां सामान्य वर्ग के लिए सीमित सीटों पर दाखिलों का मौका है।
विज्ञापन


वहीं आरक्षित सीटों पर अभी भी ज्यादातर कॉलेजों में लगभग सभी पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय तीन और कट ऑफ जारी करेगा। 

डीयू ने बुधवार को दूसरी मेरिट सूची के दाखिले बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को कॉलेजों में खाली सीटों का ब्योरा जारी किया है। जिसके मुताबिक अभी भी सभी कॉलेजों में सभी ज्यादा डिमांड वाले पाठ्यक्रम मसलन बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, गणित ऑनर्स जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिलों का मौका है।
विज्ञापन


हालांकि नॉर्थ कैंपस स्थित कॉलेजों हंसराज, हिंदू कॉलेज सामान्य वर्ग के लिए मौके लगभग खत्म हैं। कुछ आर्ट्स पाठ्यक्रमों में जरूर जैसे किरोड़ीमल कॉलेज में बीए अंग्रेजी ऑनर्स में जरूरी तीन सीटें सामान्य वर्ग के लिए है। मिरांडा में बीए इतिहास ऑनर्स में एक सीट है। रामजस में आर्ट और कॉमर्स में किसी भी वर्ग में एक भी सीट नहीं है।

वहीं मैत्रेयी कॉलेज में बकॉम ऑनर्स में 16 सीट, बीकॉम में 6, मोतीलाल नेहरू कॉलेज बीकॉम में 14, रामानुजम कॉलेज बीकॉम ऑनर्स 1, सत्यवती कॉलेज बीकॉम में 20, अंग्रेजी ऑनर्स में 10, शहीद भगत सिंह कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में 2, शिवाजी कॉलेज में बीकॉम में 2, बीकॉम ऑनर्स 3, श्यामलाल कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स 11, आर्यभट्ट कॉलेज बीकॉम में 17 सीटें खाली हैं। आईपी कॉलेज मेें गणित ऑनर्स में 2, केशव महाविद्यालय में गणित ऑनर्स में 12 सीटें खाली है। यह सभी सीटें सामान्य वर्ग के लिए है। यहां आरक्षित वर्ग के लिए भी सीटें खाली है।

पहली कटऑफ 20 अगस्त को
डीयू अब इन खाली सीटों पर दाखिले के लिए तीन और कट ऑफ जारी करेगा। पहली कटऑफ आगामी 20 अगस्त को आएगी, दूसरी 24 अगस्त को जबकि तीसरी व आखिरी कट ऑफ 29 अगस्त को आएगी। दाखिले 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। जानकारों की माने तो खाली सीटों को जल्द से जल्द भरने के लिए कॉलेज कटऑफ मेें गिरावट आएगी। मगर ज्यादा कटऑफ नीचे लाने से दूसरे कॉलेजों में दाखिले रद्द होने के चांस भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें