चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से एमएससी की द्वितीय और चतुर्थ सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सात जून से एमएससी की परीक्षाएं शुरू हो रही थीं। मगर अब उनको पीछे हटा दिया गया। अभी यूनिवर्सिटी की ओर से नई तिथि घोषित नहीं की गई है।