फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में एमएड के लिए अंतिम काउंसलिंग 30 व 31 को

Fri, 26 Aug 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की ओर से साल 2014-2015 में एक वर्षीय एमएड में प्रवेश के लिए छात्रों को काउंसलिंग का एक और मौका दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से 30 व 31 अगस्त को अंतिम काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014-2015 में एमएड एक वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अंतिम मौका है। इसमें छात्र-छात्राओं को अपने दस्तावेज के साथ पांच हजार और 600 रुपये का अलग-अलग ड्राफ्ट तैयार कराकर काउंसलिंग के लिए लेकर जाना है।

यदि किन्हीं कारणों से अभ्यर्थी दाखिला प्रक्रिया के बाद कॉलेज में जाकर फीस जमा नहीं करता है तो उसे यह 5600 रुपये वापस नहीं होंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि एक बार कॉलेज अलाट होने के बाद दूसरा कॉलेज बदला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे यूनिवर्सिटी परिसर में बृहस्पति भवन में पहुंचना होगा। यूनिवर्सिटी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश अंकपत्र, जाति प्रमाण-पत्र कंप्यूटराइज्ड, जो तीन साल पुराना न हो और महिलाओं के लिए जाति प्रमाण-पत्र पिता के नाम के साथ वाला ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें