चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं खत्म नहीं कराने वाले कॉलेजों को जल्द परीक्षाएं कराने को निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों को 14 से 16 फरवरी तक बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया गया है। सत्र 2015-17 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराने वाले कॉलेजों को सीसीएसयू ने निर्देश दिए हैं।
छात्रों की शिकायत के बाद सीसीएसयू ने निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथि तक सभी कॉलेजों को छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हर हाल में संपन्न करानी होंगी।
ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूटे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और मौका दिया है। किसी कारणवश मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूटे छात्र 15 फरवरी तक 1500 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा कर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कराना होगा। बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराने वाले कॉलेजों को निर्देश जारी किया गया है। इसमें निर्धारित तिथि तक छात्रों की परीक्षाएं पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. प्रशांत कुमार, सहायक प्रवक्ता सीसीएसयू