फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेंगे CCSU के फॉर्म

Fri, 19 May 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परीक्षा के ‌‌ल‌िए सीट‌िंग प्लान देखते छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने डिग्री में छात्रों के हिंदी नाम में होने वाली गलतियों को सुधारने के  लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए भरा जाने वाला पंजीकरण फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों, भाषा में भी मिलेगा।  
विज्ञापन


सीसीएसयू के छात्रों की डिग्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होती है। विवि के मुताबिक डिग्री प्रिंट करते वक्त छात्रों के नाम सहित तमाम जानकारियों को अंग्रेजी से हिंदी भाषा में बदला जाता है, जिससे छात्रों के नाम कई बार बदल जाते हैं। ऐसे में वर्ष 2017-18 नए सत्र की प्रक्रिया से पहले यह बदलाव लागू हो जाएगा।   

अभी तक विश्वविद्यालय छात्रों से उनकी सभी सूचनाएं अंग्रेजी में ही भरवाता है। इसके बाद में अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण छात्रों का ब्यौरा संबंधित कंपनी को दे दिया जाता है। कंपनी अंग्रेजी में दर्ज सूचना के आधार पर उनका हिंदी भाषा में अनुवाद करती हैै। कई बार छात्रों के नाम हिंदी में बदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें