फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीबीएसई को नियमित जानकारी देंगे स्कूल

Sun, 13 Nov 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पारदर्शिता लाने के लिए स्कूल संबंधित अनिवार्य जानकारी मांगी है। इसमें  ऑडिट बैलेंस शीट का ब्योरा, फीस, शिक्षक, ट्रस्ट व अन्य जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूलों से मिल रही जानकारी के बाद अब बोर्ड ने यह जानकारी नियमित रूप से मांगने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन एफिलिएटेड स्कूल इनफॉर्मेशन सिस्टम (ओएसिस) तैयार किया है। स्कूलों की आसानी के लिए इस सिस्टम को आठ भागों में विभाजित किया गया है।

सीबीएसई की ओर से ओएसिस के संबंध में स्कूलों को जानकारी भेजी गई है। सीबीएसई का मानना है कि स्कूल बोर्ड के महत्वपूर्ण हितधारक और अभिन्न अंग हैं। लिहाजा देश में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए स्कूल भी जिम्मेदार हैं। ऐसे में स्कूलों को ऑडिट बैलेंस शीट का ब्योरा, फीस की जानकारी और शैक्षणिक सत्र के संबंध में बताने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूलों को यह भी बताना है कि शिक्षकों को कितना वेतन देते हैं, पीजीटी, टीजीटी कितने हैं, हर कक्षा में छात्रों की संख्या कितनी है, स्कूल की वीडियो क्लिप, स्कूल लैब की फोटो, स्कूल संसाधनों की जानकारी, स्कूल कहां स्थित है।

ये जानकारियां नियमित रूप से जानने के लिए ही यह सिस्टम बनाया गया है। सीबीएसई विभिन्न परीक्षा और ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग करेगा।

ओएसिस सिस्टम को आठ भागों में बांटा गया
आठ भागों में बांटे गए इस सिस्टम के पहले भाग के अंतर्गत स्कूलों को मूलभूत व मैनेजमेंट जानकारी (प्रिंसिपल का नाम, प्रिंसिपल की सेवानिवृत्ति की तिथि, स्कूल का नंबर, किस वर्ष में स्कूल स्थापित हुआ, स्कूल वेबसाइट, कब तक एफिलिएशन है और किस स्तर का है) ये जानकारियां देनी हैं।

दूसरे भाग में स्कूल के फोटोग्राफ व वीडियो, तीसरे भाग में फैकल्टी की जानकारी, चौथे भाग में छात्रों की जानकारी, पांचवें भाग में शैक्षणिक जानकारी, छठे भाग में संसाधनों, सातवें भाग में स्कूल की लोकेशन की जानकारी और आठवें भाग में स्कूलों के पास प्रतिशत, फीस के ढांचे, शिक्षकों का वेतन और अन्य जानकारियां ऑनलाइन देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें