फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बोर्ड परीक्षा: तैयारी का न लें तनाव, हेल्पलाइन है ना

Thu, 01 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। परीक्षा से पहले तनाव दूर करने के लिए बोर्ड आज से केंद्रीयकृत टेली काउंसलिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। नंबर के माध्यम से 13 अप्रैल तक छात्र काउंसलरों से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक निशुल्क परामर्श लिया जा सकेगा।

इस नंबर पर फोन ऑपरेटर बच्चों के सामान्य प्रश्नों के जवाब देंगे। जबकि, काउंसलर छात्रों की मनोवैज्ञानिक व परीक्षा से जुड़े तनाव संबंधी समस्याओं का निदान करेंगे।
विज्ञापन


इस टोल फ्री नंबर पर भारत के 91 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर व मनोवैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। जिनमें से 71 भारत व 20 काउंसलर व प्रिंसिपल नेपाल, सऊदी अरब, ओमान, यूएई (दुबई, शारजाह, रास-अल-खायमा) कुवैत, सिंगापुर, कतर, व जापान में हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे।

बोर्ड ने विशेष विद्यार्थियों के परामर्श के लिए भी काउंसलिंग की व्यवस्था की है। जिस पर चार स्पेशल एजेकुटर बच्चों के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन

अमर उजाला की भी पहल 

CBSE
सीबीएसई के सहयोग से अमर उजाला भी साप्ताहिक कॉलम शुरू कर रहा है। हिंदी दैनिक में प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक प्रश्न उत्तर कॉलम के जरिये भी छात्र अपने प्रश्नों के जवाब ले सकते हैं।

सवालों का होगा ऑनलाइन समाधान 
बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र परीक्षा संबंधित किसी भी तरह की जानकारी व तनाव से लड़ने की तकनीक counselling.ceghdcbse@gmail.com  मेल आईडी पर मेल कर प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध हेल्प लाइन चिन्ह से भी मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें