फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE : प्राइवेट छात्र के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया समाप्त

Tue, 28 Nov 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
सीबीएसई से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा देने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए बीते अक्तूबर में शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर सोमवार को समाप्त हो गई। अब छात्र लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


लेट फीस के लिए छात्रों को 500 से 5000 हजार रुपये तक चुकाने होंगे। अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं कराने पर छात्र का फार्म बिना नोटिस के अस्वीकार कर दिया जाएगा। सीबीएसई ने वर्ष 2018 में बोर्ड परीक्षा में बैैठने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए 27 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू की थी।

फार्म भरने के लिए छात्रों को एक माह का समय दिया गया। सोमवार (27 नवंबर) को यह प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब छात्रों को 28 नवंबर से लेट फीस का भी भुगतान करना होगा। यदि किसी छात्र को पांचों विषयों की परीक्षा देनी है तो से 900 रुपये की फीस के साथ लेट फीस के 500 रुपये भी चुकाने होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए इन्हें 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक का समय दिया गया है। जबकि 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आवेदन करने पर दुगुनी (1000 रुपये) लेट फीस की राशि देनी होगी। वहीं 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आवेदन करने पर 2000 रुपये व 19 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आवेदन करने पर 5000 रुपये लेट फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

www.cbse.nic.in के माध्यम से भरें फॉर्म

demo pic
ऑनलाइन फॉर्म www.cbse.nic.in के माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें बिना नोटिस दिए उनका फॉर्म अस्वीकार कर दिया जाएगा।

यदि कोई एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 180 रुपये शुल्क के साथ लेट फीस शुल्क भी देना होगा। दिल्ली क्षेत्र से बाहर के उम्मीदवार फरवरी के दूसरे सप्ताह से एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि दिल्ली रीजन के उम्मीदवारों को उनके आवंटित सेंटर पर एडमिट कार्ड दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें