सीबीएसई ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों को बृहस्पतिवार को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाने को कहा है। इसके लिए स्कूलों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करनी होगी।
बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चे इनमें हिस्सा लें। स्कूलों को आयोजन के बाद इसकी रिपोर्ट एक अक्तूबर तक swachhvidyalaya.cbse@gmail.com पर भेजनी होगी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की दूसरी सालगिरह के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह 29 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाएं।
बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि आसपास के इलाकों में सामुदायिक स्वच्छता कार्य कराएं। साथ ही मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, दृश्य-श्रृव्य कार्यक्रम, रैली, प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हो। स्कूल चाहें तो के शेड्यूल के मुताबिक, और कोई गतिविधि भी करा सकते हैं।