फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट बैलेंस शीट का ब्यौरा नहीं देने पर CBSE ने दो हजार स्कूलों को दिया नोटिस

Fri, 14 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नई फीस पॉलिसी पर प्रशासक ने भी लगाई मुहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी नहीं भेजने के कारण लगभग दो हजार स्कूलों को नोटिस भेजना शुरू किया है। दरअसल, बोर्ड ने बीते अक्तूबर में पारदर्शिता लाने के लिए स्कूल संबंधित अनिवार्य जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


 इसमें ऑडिट बैलेंस शीट का ब्यौरा, फीस, शिक्षक, ट्रस्ट व अन्य जानकारी देने को कहा गया था। बोर्ड ने इसके लिए बार-बार तिथि में भी बढ़ोतरी की थी। बावजूद लगभग दो हजार ऐसे स्कूल हैं जिनसे बोर्ड को जानकारी नहीं मिली है।  

सीबीएसई ने इसकेलिए ऑनलाइन एफिलियेटिड स्कूल इंर्फोमेशन सिस्टम(ओएसिस) तैयार किया है। जिसके तहत ही यह जानकारी मांगी गई थी। जानकारी नहीं देने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया था। 
विज्ञापन


सीबीएसई का मानना है कि स्कूल बोर्ड केमहत्वपूर्ण हितधारक व अभिन्न अंग है। लिहाजा देश में शिक्षा की गुणवत्ता केलिए स्कूल भी जिम्मेदार हैं। ऐसे में स्कूलों को ऑडिट बैलेंस शीट का ब्यौरा, फीस की जानकारी, शैक्षणिक सत्र के संबंध में बताना जरूरी है। 

इतना ही नहीं स्कूलों को इस सिस्टम के तहत यह भी बताना पड़ेगा कि वह शिक्षकों को कितनी सैलेरी देते हैं, पीजीटी, टीजीटी कितने शिक्षक हैं, हर कक्षा में छात्रों की संख्या कितनी है, स्कूल की वीडियो क्लिप, स्कूल लैब की फोटो, स्कूल संसाधनों की जानकारी, स्कूल कहां स्थित है। 
विज्ञापन


यह सब जानकारी नियमित रुप से जानने के लिए ही यह सिस्टम बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार स्कूलों को नोटिस भेजना शुरु कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें