फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, नोएडा गर्ल मेघना श्रीवास्तव ने किया ऑल इंडिया टॉप

Sun, 27 May 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbse result
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित हो गई है। इसमें नोएडा गर्ल मेघना ने ऑल इंडिया टॉप किया है। मेघना को 500 में से कुल 499 अंक मिले हैं। बता दें कि टॉप 3 में कुल 9 बच्चें हैं जिनमें  पांच नोएडा गाजियाबाद के बच्चे हैं। लगातार दूसरी बार नोएडा की लड़की ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। टॉप 3 में कुल 9 बच्चे हैं उनमें से 7 लड़कियां हैं।

विज्ञापन


इस बार कुल रिजल्ट 83% आए हैं। टॉप थ्री में आने वाले सभी बच्चों के नाम है- मेघना श्रीवास्तव(नोएडा)-499; अनुष्का चंद्रा(गाजियाबाद)-498; 497 अंक हासिल करने वाले 7 बच्चे हैं जिनके नाम हैं- चाहत बोधराज (जयपुर), आस्था बांबा (लुधियाना), तनुजा कापरी(हरिद्वार), सुप्रिया कौशिक(नोएडा), नकुल गुप्ता(गाजियाबाद), क्षितिज आनंद (गाजियाबाद), अनन्या सिंह(मेरठ)

देखें टॉप टेन की लिस्ट
विज्ञापन


सीबीएसई के 10 रीजन (दिल्ली, पंचकूला, इलाहाबाद, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, देहरादून, तिरुवनंतपुरम और चैन्नई) के नतीजे दोपहर 12 बजे के बाद घोषित हुए।छात्र दोपहर बाद फोन, एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 11,86,306 छात्र पंजीकृत हुए थे। नतीजे www.bing.com से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा गूगल से भी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने वर्ष 2016 में डिजिटल मार्कशीट की सुविधा शुरू की थी। उसी तरह से यह इस बार भी मिलेगी।
विज्ञापन

                                                                                                                                     
स्कूल इन वेबसाइट पर जान सकेंगे परिणाम
www.results.nic.in 
www.cbseresults.nic.in 
www.cbse.nic.in 

दिल्ली के छात्रों के लिए फोन नंबर - 011-24300699
देश के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए - 011-24300699

एसएमएस के जरिये रिजल्ट
cbse12

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें