केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बता दें कि अभी केवल इलाहाबाद, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून और त्रिवेंद्रम का क्षेत्र का रिजल्ट आया है।
इस साल सीबीएसई के 10वीं के नतीजों में राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इस बार दसवीं में पूरे देश में 90.95% बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के 96.21% से कम है।
इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली पर पड़ा है जहां के नतीजे पिछले साल की तुलना में 13% कम हैं। इस साल कुल 78.09% बच्चे पास हुए हैं जबकि पिछले साल 91.06% बच्चे पास हुए थे।
सीबीएसई प्रबंधन स्कूल बेस्ड और बोर्ड बेस्ड 16,67,968 छात्रों का रिजल्ट तीन अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया है। 12वीं कक्षा की तर्ज पर 10वीं के छात्रों को भी मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ मिलेगा।
यहां देखें रिजल्टः
सीबीएसई ने तीन वेबसाइटों पर रिजल्ट अपलोड किए हैं। ये वेबसाइटें www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in हैं।