फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2019: दिल्ली-एनसीआर से निकले 6 धुरंधर, सबको मिले 500 में से 499 अंक

Mon, 06 May 2019 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोमवार दोपहर 3 बजे नतीजे घोषित कर दिए। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि फर्स्ट टॉपर में 13 बच्चों के नाम शामिल हों। इस बार 500 में से 499 अंक लाकर देशभर से कुल 13 बच्चों ने क्लास 10 में टॉप किया है।

विज्ञापन


खास बात ये है कि इन 13 बच्चों में से 6 तो सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के ही हैं। वहीं देहरादून रीजन के कुल 7 बच्चे इस टॉपर लिस्ट में हैं। वहीं सेकंड टॉपर्स में भी दिल्ली-एनसीआर के बच्चों ने जगह बनाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 498 अंक लाकर देश के कुल 25 बच्चे संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर बने हैं।

वहीं अगर देश के थर्ड टॉपर्स की बात की जाए को 59 बच्चे 497 अंक लाए हैं। नीचे पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के उन बच्चों के नाम जो हैं दिल्ली-एनसीआर से ताल्लुक रखते हैं और 499 अंक लाकर फर्स्ट टॉपर बने हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रथम टॉपर 13 बच्चों में शामिल हैं दिल्ली एनसीआर के ये बच्चे

1- सिद्धांत पैंगोरिया- लोटस वैली स्कूल, नोएडा


2- दिव्यांश वाधवा- बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा

4- अंकुर मिश्रा- एसएजे स्कूल सेक्टर-14 वसुंधरा, गाजियाबाद


10- ईश मदान- छबील दास पब्लिक स्कूल पटेल नगर, गाजियाबाद


12- अपूर्वा जैन- उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स शास्त्री नगर, गाजियाबाद


13- शिवानी लठ- मयूर स्कूल सेक्टर-126, नोएडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें