केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने बर्खास्त किए गए दो शिक्षकों को राहत प्रदान की है। दरअसल, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान हेमुकलानी विद्यालय लाजपत नगर में शिक्षामंत्री ने दो शिक्षकों तंसीम अहमद और लखपत सिंह को बर्खास्त किया था। इस मामले में कैट से शिक्षकों को बहाल करने का आदेश मिला है।
राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीपी सिंह व महासचिव अजयवीर यादव केमुताबिक शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर ऐसा ना करने की मांग की थी। अजयवीर यादव ने बताया कि कैट ने शिक्षामंत्री के फैसले को कंगारु कोर्ट का फैसला करार दिया है।
कंगारु कोर्ट में आरोपी का पक्ष नहीं सुना जाता है। संघ ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। संघ का कहना है कि कैट ने अपने आदेश में कहा है कि वो इस तरह केमामलों में कार्रवाई से पहले दूसके का पक्ष भी सुनें।