फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों में फॉर्म मिलने शुरु

Tue, 10 Jan 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nursery admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों केलिए शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किए जाने केबाद सोमवार को शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दिशा-निर्देश की अधिसूचना शनिवार को जारी होने के कारण सोमवार से इन स्कूलों ने फॉर्म देने शुरु कर दिए थे। लिहाजा निदेशालय ने आवेदन फॉर्म शुरु करने की तिथि जारी नहीं है।
विज्ञापन


निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों में 31 जनवरी तक फॉर्म मिलेंगे। स्कूलों को इसी शेड्यूल का पालन करना होगा। साथ ही वह इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। 

निदेशालय अतिरिक्त शिक्षा निदेशक(पीएसबी)डॉ आशिमा जैन की ओर से जारी सकुर्लर में कहा गया है कि इन स्कूलों को 10 फरवरी तक आवेदन करने वाले बच्चों की सूची(दूरी रेंज व भाई-बहन) केस्टेटस के साथ निदेशालय की वेबसाइट के साथ-साथ स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। स्कूलों को 11 फरवरी से 27 फरवरी केबीच लॉटरी करनी होगी।
विज्ञापन


28 फरवरी को प्रतीक्षा सूची केसाथ पहली सूची जारी की जाएगी। निदेशालय ने अभिभावकों की शिकायतों व जिज्ञासाओं का निपटारा करने के लिए भी एक शेड्यूल दिया है। यदि पहली सूची केबाद किसी अभिभावक की लिखित, ईमेल, व मौखिक जिज्ञासा है तो स्कूल को उसे 1 मार्च से 04 मार्च केबीच हल करना होगा।

सीटें खाली बचने पर दूसरी सूची 15 मार्च को प्रतीक्षा सूची केसाथ जारी होगी। जबकि आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च को संपन्न हो जाएगी। निदेशालय ने साफ किया है कि स्कूल आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की दाखिला प्रक्रिया मैनूअली नहीं चलाएंगे। निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग केलिए कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें