फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएमसीए से कर सकेंगे बीएससी ऑनर्स व एमबीए

Thu, 01 Jun 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : source
विज्ञापन
वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए दो नए कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने बीएससी ऑनर्स के अलावा  रिटेल मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ई कॉमर्स तथा ट्रेवल व टूरिज्म विषय में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन


फिजिक्स में तीन वर्षीय बीएससी ऑनर्स 60 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है। जिसका सबसे ज्यादा लाभ भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। एमबीए का नया पाठ्यक्रम भी 60 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है।

कुलपति दिनेश कुमार ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों को क्षेत्रीय मांग तथा औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रख शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा फाइनेंशियल ह्युमन रिसॉर्स व मार्केटिंग मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ एमबीए पाठ्यक्रम पहले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें