मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सोमवार को डॉ ओपी भल्ला फांउडेशन के तत्वावधान में बोन मैरो ड्राइव का आयोजन किया गया। जीवनदायिनी सोशल फाउंडेशन के सहयोग से 201 छात्रों व फैकल्टी ने पंजीयन किया।
दात्री से आई गायत्री वेनुगोपाल एवं दिप्ती कुमार ने प्रजेंटेशन के माध्यम ने बोन मैरो के बारे में बताया। बोन मैरो डोनेशन व ल्यूकेमिया जागरूकता माह 15 अगस्त से मनाया जा रहा है। युवाओं को रक्त से जुड़ी बीमारियों ल्यूकेमिया, थैलिसिमिया, एप्लीस्टिक एनीमिया के बारे में जागरुक किया गया।
इस दौरान बोन मैरो ट्रांसप्लांट, पैरीफैरल ब्लड स्टैम सैल डोनेशन, कोर्ड ब्लड स्टैम सैल डोनेशन के बारे में जानकारी देने के लिए बातचीत सैशन का आयोजन किया गया।
डॉ ओपी भल्ला फाउंडेशन व संस्थान की मुख्य संरक्षका सत्या भल्ला ने कहा कि बोन मैरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जीवनदायिनी सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष मधुलिका जैन ने सभी को ड्राइव का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। समाज को कैंसर मुक्त बनाने के लिए आगे आने की बात कही।