फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का तनाव है तो सीबीएसई करेगी दूर

Tue, 07 Feb 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों व अभिभावकों में बढ़ रहे तनाव को दूर करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आगामी 9 फरवरी से टेली काउंसलिंग सेवा शुरू कर रही है।
विज्ञापन



देश व विदेश के छात्र सीबीएसई की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 1800118004 नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं। इसके लिए देश में कुल 68 प्रशिक्षित काउंसलर के अलावा 22 देश से बाहर अलग-अलग जगहों पर तैनात किए गए हैं। यह सेवा 9 फरवरी से शुरू होकर 29 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।


सीबीएसई बीते 20 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं के लिए टेली काउंसलिंग की सेवाएं दे रहा है। छात्र या फिर अभिभावक अगर परीक्षा की तैयारी को लेकर किसी भी तरह की परेशानी गुजर रहे हैं तो वह इस काउंसलिंग नंबर पर उपलब्ध मनोवैज्ञानिक, स्पेशल एजुकेटर, प्रशिक्षित काउंसलर्स अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा 90 प्रिंसिपल को भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन



काउंसलर्स ना सिर्फ तनाव को दूर करने में मदद करेंगे। वे यह भी बताएंगे कि वह अपनी परीक्षा की तैयारी को किस तरह से करें। वे विषयों की तैयारी किस तरह से करें। इसके अलावा उन्हें अगर परीक्षा को लेकर कोई डर या घबराहट है तो उन समस्याओं को भी दूर करने में मदद करेगी।


सीबीएसई डिपरेंटली एबल्ड स्टूडेंट के लिए अलग से 4 स्पेशल एजुकेटर भी टेली काउंसलिंग पर तैनात किए हैं। बता दें कि इस बार दसवीं में 16.67 लाख और बारहवीं में 10.98 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षाएं आगामी मार्च में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें