फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी मीडिया एंड मॉस कम्यूनिकेशन प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, जल्द होंगे दाखिले 

Thu, 07 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
डीयू के इंद्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ वूमेन के बीए ऑनर्स मल्टी मीडिया एंड मॉस कम्यूनिकेशन (बीएएमएमएमसी) कोर्स की प्रवेश परीक्षा के नतीजे की पहली सूची जारी कर दी गई है।  छात्र अपने नतीजे डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


इन नतीजों के आधार पर कॉलेज में 15, 16 व 18 जुलाई को दाखिला होगा। सभी श्रेणियों की 54 सीटों के लिए कुल श्रेणी के मुताबिक 57 छात्राओं का चयन किया गया है। सामान्य श्रेणी के लिए जारी सूची में प्रवेश परीक्षा में 81 से 70 अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को जगह मिली है।

ओबीसी श्रेणी की 14 सीट के लिए 15 छात्राओं का चयन किया गया है। वहीं एससी श्रेणी की 8 सीटों के लिए 11, एसटी की चार सीटों के लिए चार, शहीद विधवाओं के बच्चों की श्रेणी की एक सीट के लिए एक व दिव्यांग श्रेणी की एक सीट के लिए एक छात्रा का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें