फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड से छात्रों की बेरूखी पर संचालक परेशान, पहले चरण में कॉलेजों का बुरा हाल

Sun, 19 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की काउंसलिंग के पहले सीट अलॉटमेंट में जिले के 33 कॉलेजों को मात्र 279 छात्र मिले हैं। सरकारी कॉलेज के अलावा बाकी सभी निजी संस्थानों में सीटों के मुताबिक काफी कम एडमिशन होने से कॉलेजों का हाल बुरा है।
विज्ञापन


बीएड के प्रति लगातार बढ़ती छात्रों की बेरूखी से कॉलेज संचालक परेशान हैं। दरअसल, बीएड काउंसलिंग के जरिए प्रदेश की एक लाख 60 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले होने हैं, जिसके लिए 2 लाख 63 हजार 199 छात्र कतार में है।

अलग-अलग केंद्रों पर 6 से 10 जून तक चली काउंसलिंग में एक से लेकर एक लाख 10 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अभ्यर्थियों द्वारा च्वाइस लॉकिंग के बाद छात्रों को सीटें आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के  सीट अलॉटमेंट के पहले चरण में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 33 कॉलेजों की 4300 सीटों पर 279 छात्रों को सीटें अवांटित की गई है, जिसमें जिले के एक मात्र सरकारी कॉलेज कुमारी मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय की 50 सीटों में से 46 पर दाखिले हो चुके हैं। जबकि 32 निजी कॉलेजों को केवल 233 छात्र मिले हैं। इनमें से छह कॉलेज ऐसे हैं जिनका खाता भी नही खुला है। वहीं 19 कॉलेजों ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार किया है। 

अलॉटमेंट के दूसरे चरण की लिस्ट अब 19 जून, रविवार को यूपी-बीएड की वेबसाइट पर जारी होगी। इसमें 11 से 17 जून तक की काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। जिसके बाद छात्र ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला पा सकेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें