फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2016, फरीदाबाद में कल होगी परीक्षा

Sat, 12 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 फरीदाबाद में 13 नवंबर को सुबह 10 बजे से 11:30  बजे तक होगी। इस बार फरीदाबाद सहित आसपास के जिलों से 124 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। फरीदाबाद में परीक्षा के लिए सेक्टर 15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


इस परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा होगी। इस बार फार्म ऑनलाइन भरे गए थे, इसलिए एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर ही भेजे गए हैं। परीक्षार्थियों को अगर किसी भी तरहकी समस्या आती है या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोननंबर- 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यहपरीक्षा केवल वही विद्यार्थी दे सकते हैं, जो इस समय 9वीं से 12वीं तक पढ़ रहे हैं।

फोटो गलत है तो परेशान नहीं हों
कई विद्यार्थियों और अभिभावकों के फोन आ रहे हैं कि फोटो की जगह मार्कशीट लग गई है या अन्य दस्तावेज की फोटो लगी हैं। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें। विद्यार्थियों को इस बारपरीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन


दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

...तो यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे इस लिंक द्धह्लह्लश्च://222.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व/ड्डह्लह्वद्य-द्वड्डद्धद्गह्यद्ध2ड्डह्म्द्ब-ष्द्धद्धड्डह्लह्म्ड्ड1ह्म्द्बह्लह्लद्ब-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले इस लिंक को गूगल में डालें। अब आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 खुलेगा और उसके नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा।

उसके नीचे दो खाने बने हैं, पहले में ई-मेल आईडी डालने को कहा गया है और दूसरे में मोबाइल नंबर (जो आपने फार्म डाला था) डालें। आप दोनों में से कोई भी एक चीज डालकर नीचे सम्मिट बटन पर क्लिक करें।

उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नामक के कई विद्यार्थी हो सकते हैं। जैसे ही आप आपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा। आप उसे जैसे ही क्लिक करेंगे आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। आप उसका प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें