फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में अब अनुबंध पर नहीं शिक्षकों की होगी स्थायी नियुक्ति

Sun, 04 Jun 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में अब शिक्षकों की भर्ती अनुबंध के आधार पर नहीं होगी। कॉलेजों में खाली पड़े पदों के लिए बीते दिनों सहायक प्रोफेसरों के पदों के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन निकाले जा रहे थे। इसपर डीयू रजिस्ट्रार ने कॉलेजों के प्रिंसिपल को पत्र भेजकर कहा है कि वे अपने कॉलेज की ओर से भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन में परमानेंट शब्द का इस्तेमाल करे ना की अनुबंध का। शिक्षकों ने लंबे समय से कॉलेजों में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती का दबाव बना रहे थे।       
विज्ञापन


बताते चले कि डीयू से संबंधित कॉलेजों में लंबे समय से स्थायी नियुक्ति नहीं हो रही है। कॉलेजों में 50-60 फीसदी शिक्षक एडहॉक पर कार्यरत है। इस तरह से कॉलेजों में आज असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 4500 पद खाली पड़े हैं। करीब एक हजार पद विभिन्न विभागों में बीते दस सालों से खाली पड़े है। 

डीयू ने अब इन कॉलेजों को बीते 29 मई तक कॉलेज का रोस्टर पास करवाकर जल्द से जल्द पदों को भरने के लिए कहा था। अभी तक करीब 32 कॉलेज इस संबंध में विज्ञापन निकाल चुके है। सभी कॉलेजों को अब स्थायी पदों पर भर्ती करने का निर्देश मिला है।       
विज्ञापन


डीयू एकेडमिक काउंसिल के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि डीयू प्रशासन की ओर से कॉलेजों को बीते 2 जून को स्थायी नियुक्ति के लिए पत्र लिखा गया है। इससे शिक्षक वर्ग खुश है। इससे शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित है। अभी तक कॉलेज अपने स्तर पर अनुबंध के आधार पर भर्ती का विज्ञापन निकाल रहे थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि अब वाइस चांसलर को स्थायी नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करानी चाहिए। साथ ही उन कॉलेजों को भी जल्द से जल्द भर्ती शुरू करने के लिए कहा जाए जिन्होंने अभी तक विज्ञापन नहीं निकाला है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें