फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी, एमफिल-पीएचडी के आवेदन की खिड़की बंद, ऑनलाइन हिट

Sat, 24 Jun 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में एमए (पीजी), एमफिल-पीएचडी कोर्सेज के लिए चली आ रही ऑनलाइन आवेदन की रेस शुक्रवार शाम छह बजे समाप्त हो गई। इन कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार आधी रात (12 बजे) तक थी। आवेदकों को सहूलियत देते हुए इसे पहले शुक्रवार दोपहर एक बजे तक बढ़ाया गया। उसके बाद शुक्रवार को ही शाम छह बजे तक आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया।  
विज्ञापन

     
पीजी, एमफिल व पीएचडी के ऑनलाइन आवेदन के तहत शाम छह बजे तक कुल 1, 40, 242 आवेदन हुए, जिसमें से एमए के 71 कोर्सेज के लिए कुल 1,22,614 आवेदन हुए हैं। इसमें खास बात यह है कि परीक्षाओं के रिजल्ट में आगे रहने के साथ ही एमए स्तर पर आवेदन करने में भी लड़कियां आगे हैं। एमए के लिए 68, 991 लड़कियों ने आवेदन किया है, जबकि लड़कों की संख्या 53,612 है। एमए में 11 ट्रांसजेंडरों ने भी आवेदन किया है। वहीं एमफिल व पीएचडी के 85 कोर्सेज में कुल 17,628 आवेदन हुए हैं। यहां भी आवेदन करने में लड़कियां आगे हैं। कुल 9976 लड़कियों ने आवेदन किया है। जबकि लड़कों की संख्या 7647 है। आवेदन करने में 5 ट्रांसजेंडर भी हैं।        

एमए में एलएलबी टॉप पर
एमए के आवेदनों में एलएलबी के लिए सबसे ज्यादा डिमांड रही है। इस कोर्स के लिए सबसे अधिक 19,206 आवेदन हुए हैं। आवेदन में टॉप टेन कोर्सेज की बात की जाए तो दूसरे नंबर पर बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) रहा। इसके लिए 18, 281 आवेदन किए गए हैं, जबकि एमकॉम 10, 640 आवेदनों के तीसरे नंबर पर रहा है। चौथे नंबर पर एमए राजनीति शास्त्र रहा है। इसके लिए 8,034 आवेदन आए हैं। इसके बाद एमए अंग्रेजी के लिए 6,071 आवेदन किए गए हैं। एमए व एमएसी मैथमेटिक्स के लिए छठे नंबर पर 4164 आवेदन आए हैं। सातवें नंबर पर एमए ईकोनॉमिक्स केलिए 3874 आवेदन हुए हैं।       
विज्ञापन


एमफिल में हिंदी टॉप पर, पीएचडी में कॉमर्स आगे
एमफिल की संपन्न हुई आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत हिंदी टॉप पर है। इसके लिए 1026 आवेदन किए गए हैं। इसके बाद 790 आवेदन राजनीति शास्त्र के लिए आए हैं, जहां तक पीएचडी में आवेदन की बात है तो कॉमर्स सबसे आगे है। इसके लिए 829 आवेदन हुए हैं। उसके बाद 661 आवेदन पीएचडी मैथमेटिक्स के लिए आए हैं। उल्लेखनीय है कि पीजी, एमफिल व पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का दौर 1 जुुलाई से सात जुलाई तक तीन पालियों में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें