दिल्ली विश्वविद्यालय में दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के तहत पत्रकारिता में पहली बार शुरु हो रहे पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स के लिए बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। कोर्स के लिए आवेदन 8 सितंबर तक किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए अलग से एक पोर्टल की शुरुआत भी की जा रही है।
कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी माध्यम के लिए परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे व हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का रिजल्ट 22 सितंबर को जारी किया जाएगा। रिजल्ट केआधार पर 23, 24 व 25 सितंबर को दाखिले होंगे। आवेदन शुल्क के रुप में सामान्य व ओबीसी को पांच सौ रुपये व एससी-एसटी-पीडब्लयूडी को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस कोर्स में 50 फीसदी क्लासरुम लेक्चर और 50 फीसदी असाइनमेंट, प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप की वेटेज होगी। किसी भी स्ट्रीम केछात्र जिसके12वीं में पचास फीसदी अंक होंगे वह प्रवेश परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।