फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेट’ के लिए आवेदन 15 से, पहली बार छात्र चुन सकेंगे चार परीक्षा केंद्र  

Tue, 11 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) ली जाएगी। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने वाले प्रतिभागियों के लिए नेट की आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से ऑनलाइन शुरू होगी।
विज्ञापन


22 जनवरी 2017 को परीक्षा होने की संभावना है। पहली बार सीबीएसई ने छात्रों को एक साथ चार शहरों में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट दी है। फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, पलवल समेत दक्षिण हरियाणा के अन्य जिलों के लिए फरीदाबाद स्थित वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाया है।

हर साल राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर सीबीएसई ने इस परीक्षा के लिए पहली बार गुड़गांव की यूनिवर्सिटी को भी परीक्षा के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन


छात्रों को एक साथ चार शहरों में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट के बाद यह कदम उठाया गया है। गुड़गांव की सभी आठ प्राइवेट यूनिवर्सिटी को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। 

वहीं, फरीदाबाद के समन्वयक यूनिवर्सिटी के अलावा दूसरे डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटी को भी तैयार रहने को कहा गया है। अगर छात्र समन्वयक यूनिवर्सिटी के शहर के अलावा दूसरे शहरों में स्थित यूनिवर्सिटी को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार करेगी।

इसके अलावा हरियाणा के दूसरे जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाने के लिए वहां की प्राइवेट यूनिवर्सिटी को सूचित किया गया है। बता दें कि मुख्य तौर पर पांच जिले फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत और कुरूक्षेत्र को परीक्षा केंद्र के लिए चयनित किया गया है। यहीं आकर छात्रों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें