फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू में माइग्रेशन के लिए करना होगा आवेदन

Sun, 30 Jul 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्र अब माइग्रेशन करना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए आवेदन करना होगा। माइग्रेशन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि छात्र के पास दोनों संस्थानों (जहां से माइग्रेशन लेकर जहां जाना चाहते हैं) का एनओसी हो।
विज्ञापन


इच्छुक छात्र दस्तावेज के साथ 31 जुलाई से 8 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबंद्धित संस्थानों में उपलब्ध विभिन्न कोर्स की शिफ्ट में बदलाव चाहते हैं या फिर एक संस्थान से दूसरे संस्थान में बदलाव चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवेदकों को एक एप्लीकेशन के साथ दोनों संस्थानों से एनओसी, पहले साल के दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट, व बारहवीं कक्षा के अंकों की जानकारी अन्य जरूरी दस्तावेज आईपीयू के एडमिन ब्लॉक एडमिशन ब्रांच में सुबह 10 से 4 बजे तक जमा कराने होंगे।
विज्ञापन


आईपीयू ने साफ किया है कि संस्थान से एनओसी मिलने का अर्थ यह नहीं है कि उस कॉलेज से दाखिला रद्द हो गया। एनओसी का मतलब है कि कॉलेज ने माइग्रेशन के लिए अपनी सहमति दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें