फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉलेजों को ई-मेल से प्रश्नपत्र भेजेगा एकेटीयू

Mon, 27 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
एकेटीयू की ओर से कॉलेजों को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में केंद्रों पर ई-मेल के माध्यम से प्रश्नपत्र मिलेंगे। अभी तक विश्वविद्यालय प्रश्नपत्रों के बंडल बनाकर उन्हें पोस्ट से कॉलेजों को भेजता था। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को एक सेमेस्टर में 1.5 करोड़ का खर्च आता था।
विज्ञापन


ई-मेल पर प्रश्नपत्र भेजने से यह खर्च एक चौथाई हो जाएगा। विश्वविद्यालय की वित्त समिति की ओर से यह निर्णय लिया गया है। प्रश्नपत्र की गोपनीयता का भी ख्याल रखा जाएगा। विशेष सर्वर पर काम होगा और परीक्षा से कुछ समय पहले प्रश्नपत्रों को भेजा जाएगा।

वही अगले सत्र से विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को टैबलेट पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर टैबलेट लगाए जाएंगे। परीक्षा के पहले इन टैबलेट पर सीधे विश्वविद्यालय की ओर से प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। छात्र टैबलेट पर प्रश्नपत्र देखकर उन्हें हल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें