फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : अब बीआर्क के रिजल्ट में भी गड़बड़ी

Fri, 21 Oct 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों की लापरवाही छात्रों के कॅरियर पर भारी पड़ती जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले दिनों जारी हुए रिजल्ट की खामियां अभी दूर नहीं पाई थीं कि अब बीआर्क का अधूरा रिजल्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


हाल ही में जारी बीआर्क के परीक्षा परिणाम में करीब 70 फीसदी छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं जोड़े गए हैं। विश्वविद्यालय ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिससे कारण अब छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधूरा रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और छात्रों को परेशानी दूर कराने के लिए लखनऊ तक भटकना पड़ता है। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों जारी हुए रिजल्ट भी कॉलेजों की लापरवाही के कारण अधूरे जारी हुए थे।
विज्ञापन


अब बीआर्क के  परिणाम में भी कुछ शिकायतें मिल रही हैं। पुरानी शिकायतों को अधिकतर निपटा लिया है। मगर अब कॉलेजों को नोटिस जारी किया जा रहा है। हालांकि एक सप्ताह में इन समस्याओं को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें