फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के बाद पिता की तरह नौकरी नहीं करना चाहता जेईई का सेकेंड टॉपर

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रत्युष को मिली दूसरी रैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से जेईई मेन की रैकिंग में गुरुग्राम के प्रत्युष मैनी ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त की है। जेईई एडवांस के नतीजों में उन्होंने 217 वीं रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन


रैंक में दूसरा स्थान मिलना प्रत्युष के लिए अप्रत्याशित है। इस रैंक को पाकर न केवल वह बेहद खुश हैं बल्कि अब उन्हें उम्मीद है कि उन्हें उनके पंसद के विकल्प में दाखिला मिल जाएगा।

रैंक जारी होने के बाद प्रत्युष ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि उन्होंने पहले से तय कर लिया था कि उन्हें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में ही उनके पिता नोकिया कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। प्रत्युश की मां डीएवी गुरुग्राम में केमिस्ट्री की शिक्षिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली या मुंबई आईआईटी में दाखिले का था सपना

प्रत्युष मैनी
उन्होंने कहा कि उन पर कभी भी अभिभावकों का दबाव नहीं रहा कि उन्हें किस क्षेत्र में जाना है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उन्होंने 11वीं से ही गुरुग्राम के फिट्जी संस्थान में दो वर्षीय प्रोग्राम में कोचिंग लेनी शुरू कर दी थी।

प्रत्युष का सपना आईआईटी दिल्ली या आईआईटी मुंबई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिले का था। जोकि दूसरी रैंक मिलने के कारण आसान हो गया है, जिसके लिए अब उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।

इस पढ़ाई के बाद वह अपने पिता की तरह नौकरी नहीं करना चाहते बल्कि रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। गुरुग्राम डीएवी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने वाले प्रत्युष ने बारहवीं में पीसीएम (फिजिक्स केमिस्ट्री व मैथ्स) के साथ अंग्रेजी में 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

फिजिक्स व मैथ्स में तो उन्होंने 99-99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। टेबल टेनिस, टेनिस, व की-बोर्ड बजाने के शौकीन प्रत्युष ने पढ़ाई के साथ-साथ अपनी इन हॉबी के लिए भी समय निकाला। उन्होंने बिट्स पिलानी में भी दाखिले के लिए योजना बना रखी है लेकिन अभी वहां से रैकिंग जारी नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें