फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीयू में 52 कोर्सेज की 1905 सीटों पर दाखिला शुरू, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 22 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2017-18 में 52 कोर्सेज के लिए 1905 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया 10 मई तक पूरी कर ली जाएगी। 28 मई को प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, बिना प्रवेश परीक्षा वाले कुछ कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई रखी गई है। मंगलवार को जीबीयू में हुई प्रेसवार्ता में वाइस चांसलर जेपी शर्मा और रजिस्ट्रार मनोज राय ने यह जानकारी दी। 

वाइस चांसलर ने बताया कि मुख्य रूप से उनका ध्यान छात्रों को उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराना है। एडमिशन प्रक्रिया में स्नातक एवं इंटीग्रेटेड स्नातक-स्नातकोत्तर के 12 कोर्स के लिए 910 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर के 25 कोर्स के लिए 875 सीट, एमफिल के दो कोर्स के लिए 22 सीटें, पीएचडी के 12 कोर्स के लिए 93 सीटें, लेटरल एंट्री (बीटेक आईटी) के एक कोर्स के लिए पांच सीटों के लिए एडमिशन ओपन किए गए हैं। जीबीयू की साइट पर फार्म और फीस की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने शुरू किए पांच नए कोर्सेज 

demo pic
नए शैक्षिक सत्र में पांच नए कोर्सेज शुरू किए हैं। स्कूल ऑफ ह्यूमनिटीज के अंतर्गत तीन कोर्स में बीए ऑनस अंग्रेजी विषय में 30 सीटें, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान में 30 सीटें, बैचलर ऑफ सोशल वर्क में 30 सीटें दी गई हैं। वहीं, स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी में एसएससी बायोटेक्नोलॉजी के लिए 45 सीटें और स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गर्वेनेंस के एलएलएम में 30 सीटें रखी गई हैं। 

नए परीक्षा केंद्रों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
विश्वविद्यालय ने छात्रों को सुविधा देने के लिए इस बार देशभर में छह नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिन्हें मिलाकर अब 23 परीक्षा केंद्र बन गए हैं। इनमें से इलाहाबाद, बंगलुरू, फैजाबाद, हिसार, इंदौर, जम्मू, रुद्रपुर में नए केंद्र बनाए गए हैं।  

कुछ कोर्सेज में मेरिट के अनुसार एडमिशन
विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र के लिए कुछ कोर्स बीएससी, बीए ऑनर्स, बैचलर ऑफ सोशल वेलफेयर, बी-आर्किटेक्चर, एमए, मास्टर ऑफ सोशल वेलफेयर, एमएससी, एमए ऑनर्स, एमए/एमफिल (बुद्धस्टि स्टडीज एंड सिविलाइजेशन) में बिना एंट्रेंस के सीधे मेरिट के आधार पर एडमिशन रखा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई रखी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें