गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) से संबंधित विभिन्न संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत बीआर्क व बी.एड की स्पॉट राउंड व ओपन काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें अभी खाली पड़ी है।
आईपीयू प्रशासन ने अब इन सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरु करने जा रहा है। इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए आवेदकों को आवेदन करना होगा।
इससे पहले दाखिला समिति गठित होगी। दाखिले के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरु होकर 25 अगस्त तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संबंधित संस्थान व कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।