फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ, पहले पाओ नहीं डीयू मेरिट से मिलेंगे दाखिले

Sat, 27 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ शुरू हुए पांच दिन हो गए है, दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही छात्रों की हलचल भी कैंपस में बढ़ गई है। छात्र दाखिला संबंधी दुविधा दूर करने के लिए बड़ी संख्या में डीयू की ओर से आयोजित ओपन डेज में पहुंच रहे है। 
विज्ञापन


छात्रों के साथ अभिभावक भी बच्चों के लिए सवाल पूछ रहे है। दाखिला कैसे होता है। आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखे। यही नहीं अभिभावक कॉलेज के साथ पाठ्यक्रम और उसके कैरियर संबंधित सवाल पूछ रहे है। डीयू के नॉर्थ कैंपस स्फि कांफ्रेंस हॉल में आयोजित ओपन डेज में डीयू के एक्सपर्ट छात्रों के सवालों के जवाब दे रहे है।  
     
अगर मैं अपनी कैटिगरी में बदलाव करता हूं तो क्या पंजीकरण के दौरान ली जाने वाला आवेदन शुल्क वापस होगा?       
पंजीकरण भी सभी कैटिगरी के लिए देना अनिवार्य है। यह किसी भी परिस्थिति में ना तो वापस होगी और ना ही किसी 
दूसरे कैटिगरी के लिए ट्रांसफर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए 150 रुपये और एससी एसटी के लिए 75 जबकि ईसीए और स्पोट्र्स 100-100 रुपये लगेंगे।       

 आवेदन फॉर्म में ऐसी कौन सी चीजें है जिनमें बदलाव नहीं किया जा सकता?      
आवेदन फॉर्म में छात्र का नाम, जन्म तिथि, जेंडर और ईमेल बेसिक जानकारी है। इसकी जानकारी देना अनिवार्य होने के साथ इसमें बदलाव का विकल्प मौजूद नहीं है। एक बार यह जानकारी भरकर सबमिट कर दिया तो इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है।    
विज्ञापन

   
मैंने ऑनलाइन फॉर्म में गलती कर दी है तो क्या मैं दूसरे ईमेल आईडी से दूसरा फॉर्म भर सकता हूं?      
दाखिले के लिए बनाया गया पोर्टल आपको एक बार ही रजिस्टर करेगा। आप दूसरे ईमेल से आवेदन दोबारा नहीं कर सकते है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो गई है तो अपने अकाउंट में लॉग इन करके एडिट बन का विकल्प मिलेगा।  
     
क्या आवेदकों को डीयू में एडमिशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलता है?      
नहीं, डीयू में दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नही बल्कि मेरिट के आधार पर होता है। अगर आप कोर्स के क्राइटेरिया को पूरा कर रहे होंगे और कटऑफ में आपका नंबर आ जाता है तो आप दाखिला पाने के लिए योग्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें