फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : आयुर्वेद में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Wed, 09 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत आयुर्वेद में एमडी व एमएस (पीजी स्तर) के लिए मंगलवार से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 सीटों वाले इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर तक किया जा सकता है। यह कोर्स नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में उपलब्ध है।
विज्ञापन


आईपीयू प्रवक्ता नंलिनी रंजन के मुताबिक अन्य पाठ्यक्रम की तरह ही इस कोर्स में ऑनलाइन आवेदन फीस एक हजार रुपये हैै। कोर्स में उम्मीदवारों का दाखिला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। यह टेस्ट 27 नवंबर को होगा।

इस कोर्स में दाखिले के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसन से मान्यता प्राप्त आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस कोर्स पाना होना जरूरी है। साथ ही 31 अक्तूबर तक रोटेटरी अनिवार्य इंटर्नशिप को पूरा किया होना चाहिए।
विज्ञापन


आईपीयू प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, जरूरी जानकारी, तिथि, आवेदन फॉर्म में सुधार, मेरिट क्राइटेरिया समेत अन्य जानकारी व प्रोस्पेक्ट्स आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें