फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगा प्रदेश के कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिले

Wed, 14 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) समेत प्रदेश के सभी कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स में दाखिला कल से शुरू होंगे। पहले 08 जून को उच्चतर शिक्षा विभाग ने केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया था, लेकिन एमडीयू व अन्य यूनिवर्सिटी द्वारा शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करने की वजह से विभाग ने तारीख में बदलाव किया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार से दाखिला शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


पहली बार निजी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों को भी विभाग ने शामिल किया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के मुताबिक स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इसके लिए 150 रुपये चुकाने होंगे। बीते वर्ष तक यह मुफ्त में होता था।

एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले व मेरिट सूची विश्वविद्यालय के नियमानुसार जारी किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के मुताबिक मेरिट सूची जारी करेगा। इस बार विभाग ने कुछ नियमों में बदलाव करते हुए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी नहीं जमा कराने का निर्णय लिया है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद ही शैक्षणिक रिकॉर्ड, आरक्षण का प्रमाण पत्र या किसी अन्य तरह के दावे के लिए दस्तावेज की हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


कैशलेस होगा दाखिला प्रक्रिया
-प्रदेश के सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया कैशलेस होगा। छात्रों को मोबाइल वॉलेट के साथ ऑनलाइन पैसे जमा करने की सुविधा दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में बिल डेस्क भी बनाया जाएगा। मोबाइल वॉलेट के लिए पेटीएम व मोबीक्विक के साथ गठजोड़ किया है। ऑनलाइन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के साथ गठजोड़ किया है। बिल डेस्क पर छात्र अपनी फीस जमा कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए सर्विस टैक्स अतिरिक्त देना होगा। कॉलेजों को इसी बैंक में अकाउंट खोलना होगा।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर की तारीख पर एक नजर
आवेदन की अंतिम तारीख    : 06 जुलाई
फॉर्म की छंटनी        : 11 जुलाई
पहली मेरिट लिस्ट        : 13 जुलाई
दूसरी मेरिट लिस्ट        : 15 जुलाई
तीसरी मेरिट लिस्ट        : 19 जुलाई
कक्षा शुरू            : 20 जुलाई
-सीटें खाली रहने की सूरत में 21 से 24 जुलाई तक 50 रुपये प्रतिदिन लेट फीस के साथ दाखिला
-25 से 29 जुलाई तक प्रति दिन 500 रुपये फाइन के साथ दाखिला
-इसके बावजूद सीटें खाली रहने पर 05 अगस्त तक 1000 रुपये लेटफीस के साथ दाखिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें