फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में विदेशी छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Thu, 16 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग डेढ़ माह की देरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया को पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्र एमबीए, पीजी, यूजी, पीएचडी व डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करा कर दाखिला फॉर्म भर सकते हैं। दिल्ली विवि में डिप्टी डीन विदेशी छात्र (पंजीकरण) डॉ. अमृत कौर बसरा ने बताया कि विदेशी छात्रों के लिए मंगलवार शाम से ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। विदेशी छात्र fsr.du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एमबीए, एमबीए (आईबी), एमबीए (एचआरडी), एमबीए (एफएम), एमबीए (बीई) में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। जबकि एमफिल, स्नातकोत्तर (पीजी कोर्सेज), स्नातक (यूजी कोर्सेज) व सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा कोर्सेज के लिए आवेदन 31 मार्च तक किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, पीएचडी पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई है। नेपाल, तिब्बत, व भूटान के ऐसे छात्र जो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला चाहते हैं वह 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म के साथ छात्रों की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी और दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा होंगे।

हालांकि छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के 15 दिन के अंदर फॉर्म की हार्ड कॉपी डीयू के फॉरेन स्टूडेंट रजिस्टरी ऑफिस भेजनी होगी। डीयू प्रशासन ने साफ कर दिया है कि टूरिस्ट वीजा व एक्स वीजा पर छात्रों को दाखिले की मंजूरी नहीं मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डीयू में विदेशी छात्रों का पांच फीसदी कोटा होता है। बीते साल ही लगभग 3400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कोर्सेज में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें