फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक की खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु 

Wed, 09 Aug 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) से संबंद्धित विभिन्न संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत बीटेक की स्पॉट राउंड व ओपन काउंसलिंग के बाद भी काफी सीटें अभी खाली पड़ी है। आईपीयू ने अब इन सीटों को भरने की कवायद शुरु की है।
विज्ञापन


इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए पहले आवेदकों को आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया बुधवार (9 अगस्त) को शुरु कर दी गई है जो कि 12 अगस्त तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद संबंद्धित संस्थान व कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।

आईपीयू अधिकारियों के अनुसार बीटेक में स़्पॉट राउंड काउंसलिंग और स्पॉट और ओपन काउंसलिंग में दाखिले रद कराने के कारण कुछ सीटें खाली हो गई हैं। योग्य विद्यार्थी इन खाली पड़ी सीटों पर 12 अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


13 अगस्त को आईपीयू से संबंद्धित संस्थान व कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। इस मेरिट लिस्ट को संबंद्धित संस्थान व कॉलेज अपनी वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेंगे।
14 अगस्त को प्रोविजनल आवंटन के लिए कॉलेज व संस्थान में काउंसलिंग की जाएगी।

16 अगस्त को दाखिला पाए विद्यार्थियों की फाइलें आईपीयू में सत्यापन और दाखिला प्रक्रियाके लिए प्रस्तुत की जाएंगी। आईपीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि सीईटी उत्तीर्ण विद्यार्थी जिन्होंने आईपीयू की केन्द्रीयकृत काउंसलिंग प्रक्रिया केतहत स्पॉट राउंड में सीट प्राप्त की है, वह इन सीटों पर आवेदन करने के योग्य नहीं है।

पहले दाखिला ले चुके हैं और अब 11 अगस्त तक दाखिला रद कराते हैं तो उन्हें दाखिले के लिए योग्य माना जाएगा। आईपीयू ने किस संस्थान में कितनी सीटें खाली हैं इसकी जानकारी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें