फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएल में एक जून से शुरू हो सकते हैं दाखिले

Mon, 08 May 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की दाखिला प्रक्रिया एक जून से शुरू हो सकती है। एसओएल प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तारीख तय कर डीयू प्रशासन को भेज दी है। डीयू प्रशासन से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एसओएल को डीईबी से पहले ही दो साल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।    
विज्ञापन

    
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के चेयरमैन प्रो. सी.एस दुबे ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के लिए एक जून की तिथि को फाइनल कर लिया गया है। इस तिथि को मंजूरी के लिए डीयू प्रशासन के पास भेज दिया गया है। प्रशासन से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया के संबंध में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगी और फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा। बिना विलंब शुल्क के आवेदक को अगस्त तक दाखिला लेने की सुविधा मिलेगी जबकिइसकेबाद सितंबर के मध्य तक विलंब शुल्क के साथ दाखिला लिया जा सकेगा।  
विज्ञापन

      
दरअसल, बीते सालों में लगातार दाखिले लेट होते आ रहे हैं, लिहाजा एसओएल प्रशासन को बीते साल ही डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) से दो साल के लिए पत्राचार पाठ्यक्रम चलाने की स्वीकृति मिल गई थी। ऐसे में एसओएल प्रशासन को इस बार स्वीकृति लेने की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। पत्राचार पाठ्यक्रम को चलाने के लिए डीईबी से स्वीकृति लेनी होती है। 
       
डीयू के एसओएल में स्नातक स्तर पर बीए प्रोग्राम, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) व बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) कोर्स चलते हैं। नए सत्र से प्रशासन  स्नातक स्तर के 11 नए कोर्सेज को शुरू किए जाने की तैयारी थी लेकिन अब तक इन कोर्सेज को शुरू करने की मंजूरी प्रशासन को नहीं मिली है। 

लिहाजा इस साल इन कोर्सेज का शुरू होना संभव नहीं लग रहा है। उल्लेखनीय है कि एसओएल में हर साल स्नातक स्तर पर 1 लाख 30 हजार से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें