134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए रविवार को जिले में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ।
तीन परीक्षा केंद्रों पर 190 बच्चों ने लिखित परीक्षा दी। जबकि आवेदन करने वालों की संख्या 363 थी।
परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा और उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचंद शर्मा ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दरसअल, शिक्षा विभाग के नियम 134ए के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला देने का प्रावधान है।
नियम के अंतर्गत एक मई को 384 बच्चों ने परीक्षा दी थी। उस समय अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अकारण ही उनके बच्चों के फार्म रद्द कर दिए गए। अभिभावकों ने इसके खिलाफ आंदोलन भी किया। जिसके कारण प्रदेश सरकार ने रविवार को फिर बच्चों की लिखित परीक्षा आयोजित कर दाखिला दिलवाने के निर्देश दिए।
इस परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का 7 जुलाई ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ के बाद बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। रविवार सुबह 9 बजे बल्लभगढ़ खंड के राजकीय उच्च विद्यालय, सेक्टर सात परीक्षा शुरू हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा की देखरेख में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यहां 94 में से 46 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि फरीदाबाद खंड में एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल में 228 में से 122 बच्चे और एनआईटी तीन स्थित राजकीय बाल माध्यमिक स्कूल 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए 41 में से 22 बच्चों ने परीक्षा दी।
दोनों केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी ने संचालन किया। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।