देश के 20 आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अगस्त से शुरू होगा। 22 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
04 दिसंबर को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी। हरियाणा में गुडग़ांव, फरीदाबाद समेत आठ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां ऑफलाइन परीक्षा होगी।
बता दें कि देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में कैट रैंकिंग के आधार पर दाखिला होता है। हर वर्ष हाई रैंकिंग व परसेंटाइल के साथ दाखिला मुश्किल होता जा रहा है। कोचिंग संस्थानों के मुताबिक इस बार छात्रों के लिए सिलेबस से अधिक ट्रिक पर जोर देने के लिए कहा गया है।
इस बार आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये और एससी व एसटी कैटेगरी के छात्रों को 850 रुपये फीस चुकाना होगा। दो सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को चार परीक्षा केंद्र का विकल्प देना होगा।