फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडब्ल्यू के दखल से 12वीं कक्षा के छात्र को मिला एडमिट कार्ड

Sat, 18 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के निजी स्कूल ने पिता की मौत के बाद छह महीने की फीस जमा न कराने पर रोका था एडमिट कार्ड, मां ने की थी शिकायत 

-  दिल्ली के निजी स्कूल ने पिता की मौत के बाद छह महीने की फीस जमा न कराने पर रोका था एडमिट कार्ड, मां ने की थी शिकायत 
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग के दखल के चलते निजी स्कूल ने 12वीं कक्षा के छात्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पिता की मौत के बाद छह महीने तक फीस जमा न करने के कारण निजी स्कूल ने उक्त छात्र का एडमिट कार्ड रोक लिया था।
विज्ञापन


मां ने इस संबंध में आयोग को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर स्कूल को एडमिट कार्ड जारी करने का निर्देश दिया गया था। आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में बाहरी दिल्ली के निजी स्कूल से अपने बेटे का एडमिट कार्ड दिलाने की मांग रखी थी।

उसने बताया कि पति की लंबी बीमारी के चलते सारा पैसा खर्च हो गया था। इलाज के लिए उन्होंने अपना घर भी बेच दिया था। इसी बीच छह महीने पहले पति की मौत हो गयी। इसपर आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे स्कूल की फीस जमा नहीं कर सके थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि किराये के लिए पैसे न होने के कारण ऐसे ही झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। हालांकि बेटे को पढ़ा-लिखाकर कुछ बनाना चाहती हैं। स्वाति ने बताया कि इसी हफ्ते परीक्षा शुरू होने वाली है, इसलिए आयोग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा। आयोग के समक्ष स्कूल  प्रिंसिपल और डायरेक्टर ने लिखित आश्वासन दिया कि वे उसे एडमिट कार्ड जारी कर देंगे। स्कूल ने आयोग के दखल से पिछले छह महीने की फीस भी माफ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें