दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों के 1100 छात्रों को बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) की ओर से चलाए जा रहे उज्ज्वल कार्यक्रम के तहत छात्रवृत्ति दी गई।
बवाना के गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 46 स्कूलों के 1100 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत अब तक 5000 से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।