फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 स्कूलों में होगी भूकंप से बचाव को ड्रिल

Wed, 15 Mar 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
schools
विज्ञापन
27 अप्रैल को जिले के 101 स्कूलों में एक ही दिन एक ही समय में भूकंप से बचाव के लिए ड्रिल होगी। इस मेगा इवेंट को पूरा कराने में डिजास्टर मैनेजमेंट सेल सहयोग करेगा। इससे पहले स्कूलों में इसकी तैयारी कराने में भी डिजास्टर मैनेजमेंट सेल मदद करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में आयोजित बैठक में डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अलावा 101 सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों और प्रबंधकों ने भाग लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी एनपी सिंह भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा एनडीएमए के पूर्व सदस्य केएम सिंह, एडीएम (एफआर) केशव कुमार, डीआईओएस भीम सिंह के अलावा डिजास्टर मैनेजमेंट सेल नोएडा के प्रमुख डॉ. कुमार राका उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर बाल भारती पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आशा प्रभाकर ने प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें ड्रिल को लेकर जानकारी दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम को बढ़ावा देने पर बल दिया।

कुमार राका ने सभी सवालों के जवाब देते हुए इसकी विधियों के बारे में बताया और 27 अप्रैल को मेगा इवेंट कराने की घोषणा की। स्कूलों के फ्लोर मार्शल भी चयनित किए गए, जिन्हें डिजास्टर मैनेजमेंट सेल प्रशिक्षित करेगा। इसके बाद यह मेगा इवेंट के दिन स्कूलों में लीड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें