फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : 10 गुना रजिस्ट्रेशन के बावजूद दाखिले नहीं हो रहे पूरे

Thu, 28 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के तीनों कॉलेज में रजिस्ट्रेशन तो जमकर हुए लेकिन दाखिले के लिए छात्र ही कम पड़ गए हैं। पांचवीं कटऑफ के बाद भी कॉलेजों को पूरे छात्र नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी अब ओपन एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। दरअसल, जून में छात्र-छात्राओं ने इतने रजिस्ट्रेशन कराए थे कि एक सीट पर 10 छात्र थे।

जब प्रक्रिया शुरू हुई तो दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राएं ही नहीं आ रहे हैं। इससे साफ नजर आ रहा है कि  छात्रों ने केवल विकल्प के तौर ही पर ही रजिस्ट्रेशन कराए थे। 
विज्ञापन


नोएडा डिग्री कॉलेज, मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी और कुमारी महिला मायावती डिग्री कॉलेज बादलपुर में 55 फीसदी भी सीट नहीं भरी हैं। यह स्थिति केवल गौतमबुद्घ नगर की ही नहीं है बल्कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के एडेड करीब 65 कॉलेजों की है।

पांचवीं सूची में हुए दाखिले
बुधवार को पांचवी कटऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। मगर अन्य कटऑफ की तरह इस सूची में भी छात्र-छात्राओं का बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली है। वहींकॉलेज प्रबंधन का मानना है कि अभी कई दिन है इसलिए छात्र अंतिम दौर में ही आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें