कैंपस प्लेसमेंट- 2014 के तहत कैदियों का कैंपस प्लेसमेंट मंगलवार को तिहाड़ में किया जाएगा।
कुल पच्चीस कंपनियां कैदियों का प्लेसमेंट करने जेल संख्या तीन में पहुंच रही है।
इस बार 72 सजायाफ्ता कैदियों का प्लेसमेंट मौके पर किया जाएगा। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि कैदियों का प्लेसमेंट करने कई नामी कंपनियां जेल में पहुंच रही है।