फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई: मच्छरों के प्रजनन को रोकने में लापरवाही पर 135 को नोटिस, 97 का किया चालान

Tue, 27 Sep 2022 10:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मच्छरों से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए  नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मच्छरों का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने 135 को नोटिस और 97 का चालान किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान  के तहत 1027 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 257 निर्माण स्थलों पर मच्छरों का प्रजनन पाया गया। विभाग द्वारा इन 257 निर्माण स्थलों पर कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग के मालिकों और ठेकेदारों को 135 नोटिस और 97 चालान जारी किए गए। 

विज्ञापन


बिल्डिंग मालिकों और ठेकेदारों को यह सलाह दी गई कि निर्माण स्थलों पर मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय करें। जहां पानी जमा किया गया है वहां केरोसिन और डीजल भी डाला जा सकता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनियां जैसी मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए जन- सहभागिता आवश्यक है।

यहां भी मिला मच्छरों का प्रजनन
आईटीपीओ प्रगति मदान, भारतीय खेल प्राधिकरण, द्वारका, सार्क विश्वविद्यालय, मैदानगढ़ी, डीएमआरसी दक्षिणपुरी, डीडीए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर- 19 द्वारका, मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट के निर्माण स्थल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें