फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड ने नकली सामान बनाने वालों की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया है जिसके अंतर्गत फ्लीटगार्ड फिल्टर्स ने दिल्ली में नकली फ्लीटगार्ड फिल्टर्स बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
दिल्ली पुलिस के उत्तर डिस्ट्रीक्ट के डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेन्स यूनिट की एक टीम ने दिल्ली में रेड के दौरान बड़ी मात्रा में नकली फिल्टर्स, नकली प्रिंटिंग के लिए स्क्रीन्स, नकली होलोग्राम, नकली एमआरपी स्टिकर्स, नकली पैकिंग मैटेरियल्स बरामद किये गए।
फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्यवाही की जाएगी ताकि फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड अपने सभी ग्राहकों को असली सामान उचित दाम पर पंहुचा सकें।