फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत वाहन पार्किंग के खिलाफ 27 को सोहना रोड पर चलेगा महाअभियान

Fri, 21 Apr 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर अनाधिकृत वाहन पार्किंग के खिलाफ 27 अप्रैल को सोहना रोड पर महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। गुरुग्राम की सड़कों पर अवैध पार्किंग एक बड़ा मुद्दा है। यहां के औद्योगिक, रिहायशी व सार्वजनिक स्थानों की सड़कों के किनारे रोजाना हजारों वाहन खड़े होते हैं। 
विज्ञापन


जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम, पुलिस, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व हुडा द्वारा संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरूआत सोहना रोड से की जा रही है। 

इस बात की जानकारी शुक्रवार को निगायुक्त वी. उमाशंकर ने दी। उन्होंने बताया कि सोहना रोड की व्यस्तम सड़कों में से एक है और इस पर अनाधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण के कारण यातायात जाम सहित अन्य परेशानियां होती हैं। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां अनाधिकृत पार्किंग के कारण होने वाले यातायात जाम से वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर फुटपॉथों पर रेहड़ी-पटरी, टपरीनुमा ढाबों सहित दुकानदारों द्वारा सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। 

इस महाअभियान की शुरूआत सड़कों पर अवैध रूप से हो वाहन पार्किंग व अतिक्रमण से मुक्त किए जाने में मददगार साबित होगा। संयुक्त अभियान के तहत पुलिस द्वारा अनाधिकृत पार्किंग किए गए वाहनों को जब्त करके उनके चालान किए जाएंगे। वहीं नगर निगम द्वारा रेहड़ी-पटरी सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। 

बता दें कि महरोली-गुरुग्राम रोड पर 24 मार्च से अनाधिकृत पार्किंग व अतिक्रमण के के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया गया था। तब से यह जारी है। अब सोहना रोड को भी जमा मुक्त किया जाएगा। पिछले साल सोहना रोड पर महाजाम का विशेष कारण था। इस रोड पर कई मल्टीनेशनल कंपनियां, मॉल सहित कई बड़े प्रतिष्ठान हैं। यहां जाम दिनों दिन लोगों की दिनचर्चा को प्रभावित करने लगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें